फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The student went missing to frame two teachers.

Etah News: दो अध्यापकों को फंसाने के लिए लापता हुआ था छात्र

Wed, 05 Nov 2025 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 05 Nov 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
The student went missing to frame two teachers.
एटा। गांव सौंहार निवासी कक्षा 10 का एक छात्र ट्यूशन पढ़ने के बाद नगला भूपाल से लापता हो गया। पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए मलावन थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले ही दिन छात्र बागवाला थाना क्षेत्र में एक ट्यूबवेल के पास पेड़ के नीचे बैठा मिला। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि वह दो अध्यापकों को फंसाने के लिए मां के कहने पर लापता हुआ था।
विज्ञापन

मलावन थाना क्षेत्र के गांव सौंहार निवासी नरेंद्र सिंह ने 3 नवंबर को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लिखा था कि बेटा आशीष कक्षा 10 का छात्र है और नगला भूपाल से ट्यूशन पढ़ने के बाद घर नहीं लौटा है। मामले में सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद छात्र की तलाश शुरू करा दी।
विज्ञापन

अगले दिन दोपहर के समय छात्र बागवाला थाना क्षेत्र के गांव नगला मई में नलकूप के पास पेड़ के नीचे बैठा मिला। छात्र ने पूछताछ में बताया कि वह अपने आप ही चला गया था। बताया कि जिस विद्यालय का वह छात्र है वहां के दो शिक्षकों ने काम पूरा न होने पर डांट लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रास्ते में घेरकर देख लेने की धमकी भी दी थी। जब यह बात अपनी मां को बताई तो उनके ही कहने पर ट्यूशन के बाद घर नहीं लौटा और इधर-उधर घूमता रहा। पुलिस ने फोन लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया। सीओ सकीट ने बताया कि आशीष दो भाई हैं। बड़ा भाई ताऊ के पास रहता है। जब उनको यह बात पता चली तो उन्होंने भी इसकी मां को डांट लगाई।
फिलहाल छात्र की काउंसलिंग कराई गई है ताकि भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करे। बृहस्पतिवार को किशोर न्यायालय में बयान कराने के बाद परिजन के सुपुर्द किया जाएगा।

50 लोगों से की गई पूछताछ
छात्र के अपहरण की आशंका पर एक ओर जहां पुलिस ने काफी लोगों से पूछताछ की। वहीं परिजन भी लगातार साथ के दोस्तों व गांव मोहल्ले के लोगों से जानकारी जुटाते रहे। थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि मामले में छात्र आशीष के दोस्तों सहित लगभग 50 लोगों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए लेकिन कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। छात्र बार-बार बयान बदल रहा है। किशोर न्यायालय में बयान होने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed