फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The streets showing saffron , GT Road jam

सड़कों पर दिखा भगवा रंग, जीटी रोड जाम

Mon, 25 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 25 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
फरह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। नमो के नारों के साथ सोमवार सुबह कार्यकर्ता मथुरा के लिए रवाना हुए। सड़के भगवा रंग में रंगी नजर आईं। इस दौरान यातायात भी बाधित रहा। कार्यकर्ताओं के रवाना होने के कुछ देर तक सड़कों पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन



रविवार को क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह ने बताया था कि सोमवार को मथुरा में होने वाली रैली में जिले से सात हजार कार्यकर्ता रवाना होंगे। जनकल्याण सभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। सुबह से ही कार्यकर्ता जीटी रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचने लगे। कजिले में 116 बसों से कार्यकर्ता मथुरा के लिए रवाना हुए। रैली में शामिल होने के लिए युवा ही बड़े बुजुर्ग और महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन


मथुरा रवाना होने से पहले मोदी का गुणगान करती दिखाई दीं। कार्यकर्ताओं की भीड़ ने जीटी रोड को जाम कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि मथुरा की रैली में करीब ढाई लाख से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे। जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। बताया कि इस दौरान नगर अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय की लू लगने से तबियत बिगड़ गई, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार के एक साल पर कांग्रेस ने कसे तंज
मोदी सरकार के एक साल में जहां काला धन वापस नहीं आया, तो वहीं बेरोजगारों को अभी तक रोजगार नहीं मिला है। मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियां हैं तो वह नेताओं का अहंकार तथा विवादित टिप्पणी देना, महंगाई बढ़ाना है। बीते एक साल में मोदी सरकार ने जनता हित में कोई ऐसा कार्य नहीं किया, जिससे जनता को लाभ हो सके। यह तंज कांग्रेस जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने बैठक के दौरान कसे। 



सोमवार को धानमील वाली गली स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार झूठे वादे कर सत्ता में आ गई, मगर कोई वादा अभी तक पूरा नहीं किया है। नियंत्रण रेखा पर पाक बार-बार युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है, मगर मोदी सरकार चुप बैठी हुई है। इस दौरान शहर अध्यक्ष आशिक हुसैन भोले, अरूणेश कुमार, देवकुमार कुलश्रेष्ठ आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में हेमलता गुप्ता, रीता गुप्ता, गजेंद्र सिंह, विजय सोलंकी, जयवीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed