फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The straw ends in the cowshed, the cows have the support of green fodder

गोशाला में भूसा समाप्त, गोवंश को हरे चारे का सहारा

Thu, 18 Aug 2022 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
The straw ends in the cowshed, the cows have the support of green fodder
मलावन स्थित अस्थायी गोशाला में खड़ीं कमजोर गाय। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मलावन स्थित अस्थायी गोशाला में दो दिन से भूसा समाप्त है। गोवंशों के लिए केवल हरे चारे का सहारा है। वहीं ठेकेदार द्वारा 17 क्विंटल चारा भेजा जा रहा है, जो 350 गोवंशों के लिए नाकाफी है और उनको पेट भर चारा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

निराश्रित गोवंश सड़कों पर न भटकें, इसके लिए कई जगह अस्थायी गोशाला बनवाई र्गइं हैं। मलावन की अस्थायी गोशाला में वर्तमान में 350 गोवंश आश्रित हैं। इनमें से तीन गोवंश बीमार हैं, लेकिन उनका इलाज नहीं किया जा रहा है। वहीं बारिश के कारण गोशाला में दलदल की स्थिति है। भूसा समाप्त हो चुका है। ठेकेदार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हरे चारे में भी कंजूसी की जा रही है। दोनों समय में 28 क्विंटल चारे की जरूरत है, लेकिन ठेकेदार द्वारा कभी 17 तो कभी 18 क्विंटल ही चारा उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कमजोर हैं गोवंश
गोशाला में गोवंशों को भरपेट चारा न मिलने के कारण वह काफी कमजोर हैं। नाम न छापने की शर्त पर यहां तैनात एक कर्मचारी ने बताया कि गोशाला में भूसा काफी दिनों से नहीं है। गोवंशों को भरपेट चारा नहीं मिल रहा है। जिसके चलते वह कमजोर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed