{"_id":"68239154773444c887095656","slug":"the-state-president-of-karni-sena-gave-assurance-of-getting-justice-etah-news-c-163-1-eta1003-133517-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया न्याय दिलाने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया न्याय दिलाने का आश्वासन
Wed, 14 May 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 14 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
जलेसर। एससी-एसटी एक्ट के नामजद क्षत्रिय समाज के लोगों को न्याय दिलाने का क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष निकुंज ठाकुर ने आश्वासन दिया। उन्होंने पोंढ़री गांव के चार युवकों को जबरन फंसाने का आरोप लगाया है।
क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष निकुंज ठाकुर मंगलवार को पोंढ़री गांव पहुंचे। उन्होंने नामजद युवकों के परिजनों से मुलाकात की। आश्वासन दिया कि पूरे देश का राजपूत समाज एकत्रित होकर समाज की इस लड़ाई को लड़ेगा। 10 मई को बोर्राखुर्द के रूपकिशोर जाटव का पोंढ़री के शेरप्रताप सिंह, अंशुल ठाकुर, मृदुल सिंह, ललित ठाकुर से गाड़ी खड़ी करने पर विवाद हो गया था। इस मामले में रूपकिशोर ने थाना अवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है।