फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The son had killed the municipal worker with a shovel

Etah News: बेटे ने ही बेलचे से की थी पालिका कर्मी की हत्या

Mon, 13 Mar 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 13 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
The son had killed the municipal worker with a shovel
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित गांव नगला गोकुल निवासी नगर पालिका कर्मी केशव सिंह (55) की हत्या उसके बेटे ने ही बेलचे से प्रहार करके की थी। बेटे को शक था कि पिता उसे संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं। ऐसे में उसको करोड़ों रुपये का नुकसान हो जाएगा। इसके चलते पिता को मौत के घाट उतार दिया और हत्या करने के बाद घर में जाकर सो गया। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि नौ मार्च की रात करीब आठ बजे केशव की हत्या उसके बड़े पुत्र संतोष कुमार ने की थी। आरोपी को कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने टीम के साथ सोमवार की सुबह करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर बेलचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बताया कि पालिका के जलकल विभाग में कार्यरत केशव सिंह रात में अपने खेत पर बनी झोपड़ी में रहता था। यहां पर ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। छोटा पुत्र पुष्पेंद्र 10 मार्च की सुबह चाय लेकर गया तो उसने शव को देखा था।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि विवेचना, गवाहों के बयान तथा सीसीटीवी फुटेज से संतोष की संलिप्तता सामने आई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि संतोष, बाबूराम और पुष्पेंद्र तीन भाई हैं। संतोष बड़ा है और जुआ व शराब में करीब छह-सात लाख रुपये कर्ज कर लिया था। जिसे पूर्व में पिता ने चुका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम गढिय़ा थाना मिरहची में करीब छह बीघा जमीन सड़क किनारे थी। जो काफी कीमती है। जिसे बेचकर केशव सिंह पुत्र पुष्पेंद्र के लिए मकान बनवाना चाहता था। यह बात संतोष को पता चली तो शक हुआ कि पिता उसको संपत्ति से बेदखल करना चाहते हैं। यहां से ही उसने हत्या की योजना बना ली और खेत पर जाकर झोपड़ी में सो रहे अपने पिता के सिर पर लोहे के बेलचे से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed