फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The secretary was reinstated without completing the investigation

जांच पूरी किए बिना ही सचिव को किया बहाल

Tue, 24 Aug 2021 06:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
The secretary was reinstated without completing the investigation
एटा। अलीगंज विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढटिंगरा में इंटरलॉकिंग कार्य, स्ट्रीट लाइट घोटाले के आरोप में पंचायत सचिव को निलंबित किया गया था, लेकिन जांच पूरी किए बिना ही एडीपीआरओ ने सचिव को बहाल कर दिया। यही नहीं, नौ सफाई कर्मचारियों की वेतन बहाली व स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया। जबकि सीडीओ का कहना है कि एडीपीआरओ को बहाली व स्थानांतरण करने का अधिकार ही नहीं है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव कौशलेश कुमार को तत्कालीन डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने इसी साल 23 जनवरी को निलंबित किया था। उन पर इंटरलॉकिंग कार्य और स्ट्रीट लाइट में गड़बड़ी करने का आरोप है। जिसकी जांच अभी लंबित है। डीपीआरओ के तबादला होने के बाद एडीपीआरओ मनोज कुमार ने 21 अगस्त को सचिव को बहाल कर दिया। जबकि निलंबित सचिव को न तो निर्दोष साबित किया गया है और न ही रिकवरी की गई है।
विज्ञापन

छह सफाईकर्मी और तीन के वेतन बहाल किए
एडीपीआरओ मनोज कुमार ने सचिव की बहाली के अलावा 6 सफाई कर्मचारियों के तबादले और तीन सफाई कर्मचारियों का वेतन बहाल करने का आदेश भी किया है।
9 लाख रुपये के घोटाले का आरोप
सचिव कौशलेश कुमार पर ग्राम पंचायत ढटिंगरा में स्ट्रीट लाइट लगवाने के नाम पर करीब 9 लाख रुपये का घोटाला करने का आरोप है। स्ट्रीट लाइट लगवाने के दौरान सचिव ने टेंडर प्रक्रिया नहीं अपनाई, जो कि गबन की श्रेणी में आता है। वहीं इंटरलॉकिंग खरीद में भी टेंडर की प्रक्रिया नहीं अपनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed