{"_id":"69f8e40a757ee7b675008678","slug":"the-roof-collapsed-injuring-two-young-women-and-an-old-woman-etah-news-c-25-1-agr1015-1050992-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भरभराकर गिरी छत, वृद्धा समेत दो युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भरभराकर गिरी छत, वृद्धा समेत दो युवती घायल
Mon, 04 May 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 04 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए दो हादसों में वृद्धा समेत दो युवती घायल हो गईं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना मारहरा क्षेत्र के कस्बा निवासी गोमती (65) अपने घर में सो रही थीं। सोमवार की सुबह करीब चार बजे अचानक से भरभराकर छत गिर गई। जिसमें वह दब गई। तेज आवाज सुनने के बाद परिजन ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला। उन्हें परिजन निजी वाहन से तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज भर्ती करा दिया। जहां उपचार दिया जा रहा है।
वहीं थाना सकीट क्षेत्र के राधे नगर में ज्योति बजने का कार्यक्रम चल रहा था। उसे देखने के लिए शिल्पी और भावना देखने के लिए छत पर चढ़ गई और पड़ोसी के घर की छत पर रखी टिन शेड पर चढ़ गई। इससे टीन शेड गिर गई और दोनों किशोरी घायल हो गईं। दोनों युवती को परिजन ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। संवाद