{"_id":"6888c5cef56a8b255f0e0c8d","slug":"the-proposed-dharna-of-the-farmers-was-postponed-on-the-assurance-of-the-police-etah-news-c-163-1-eta1003-136949-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस के आश्वासन पर किसानों का प्रस्तावित धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस के आश्वासन पर किसानों का प्रस्तावित धरना स्थगित
विज्ञापन
जलेसर। जलेसर और सकरौली थाना प्रभारी मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के गांव नगला सुखदेव पहुंचे। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह से वार्ता की। पुलिस के आश्वासन पर प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को प्रस्तावित धरना -प्रदर्शन को स्थगित कर दिया।
सकरौली थाने में भ्रष्टाचार का आरोप लगा भाकियू ने मंगलवार को थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। जलेसर के कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव और सकरौली की थाना प्रभारी नीता माहेश्वरी ने नगला सुखदेव पहुंचकर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने सकरौली थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों पर बिना रुपये लिए काम न करने का आरोप लगाया।
इस पर सकरौली की थाना प्रभारी ने आगे से शिकायत न मिलने का आश्वासन दिया। आश्वासन पर किसान नेता ने प्रस्तावित घेराव और धरना को स्थगित कर दिया। वार्ता के समय रामप्रताप सिंह जादौन, पंकज सिंह, मंजीत प्रताप सिंह, गौरव प्रताप सिंह, पवन समाधिया, कृष्णकांत रावत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद