फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The problems of electricity and dirt arose in front of the Agriculture Minister in the meeting

बैठक में कृषि मंत्री के सामने उठीं बिजली और गंदगी की समस्याएं

Sun, 04 Sep 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The problems of electricity and dirt arose in front of the Agriculture Minister in the meeting
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते मंत्री सूर्यप्रताप शाही ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कलक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री सूर्य प्रताप शादी के सामने बिजली और गंदगी की समस्याएं उठाई गईं। उन्होंने इन हालातों पर नाराजगी जताते हुए अफसरों को सुधार कराने की चेतावनी दी। मंत्री रविवार सुबह सदर विधायक के आवास पर पहुंचकर उनके परिजन से मिले। इसके बाद इटावा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

शनिवार शाम बैठक के दौरान जिले में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों ने बिजली कटौती तथा सफाई की कमी, शौचालय न खुलने की बात कही। इस पर मंत्री ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय जनसामान्य के प्रयोग के लिए नियमित रूप से खुले रहने चाहिए। विद्युत व्यवस्था में सुधार करें, रोस्टर के अनुसार हर हाल में बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

स्कूलों में छात्र, छात्राओं की कम उपस्थिति पर चिंता जताई। प्रति ब्लॉक कम से कम 20 विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। जनआरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड की प्रगति काफी खराब मिलने पर नाराजगी जताई। विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, एमएलसी आशीष कुमार यादव, डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देरशाम कृषि मंत्री ने अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव खेड़ियाताज में जनचौपाल लगाई। इस दौरान कई ग्रामीणों ने पेंशन न बन पाने और राशन नियमित न मिलने की समस्याएं बताईं। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम नारऊ वीरनगर गांव में संचालित अस्थायी गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। भूसा एवं हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई। कृषि मंत्री ने पूजन कर गाय को गुड़ खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed