{"_id":"670ea5cf706a4def160c5aba","slug":"the-police-stood-in-front-and-the-thief-absconded-with-rs-132-lakh-in-the-bag-etah-news-c-163-1-eta1001-124452-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस खड़ी रही सामने और थैले में रखे 1.32 लाख लेकर चोर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस खड़ी रही सामने और थैले में रखे 1.32 लाख लेकर चोर फरार
Tue, 15 Oct 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 15 Oct 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। शहर के बाईपास मार्ग स्थित डिग्री काॅलेज के सामने पम्मी ठाकुर की डेयरी पर एक दूधिया ने बाइक खड़ी हुई थी। उसके ऊपर एक थैला टंगा हुआ था, जिसमें 1.32 लाख रुपये रखे हुे थे। पास में ही डायल 112 की गाड़ी खड़ी थी। चोर आए और बाइक के ऊपर टंगे हुए थैले को लेकर फरार हो गए। डेयरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।
सकरौली थाना क्षेत्र के गांव बसई निवासी रेशम पाल सिंह रोज की तरह नगर के वाई पास मार्ग स्थित पम्मी ठाकुर की डेयरी पर दूध लेकर आते हैं। मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे कस्बा स्थित स्टेट बैंक से 1.32 लाख रुपये निकाल कर लाए थे। उन रुपयों को थैले में रख कर डेयरी के पास लगे हैंडपंप से पानी पीने लगे। तभी पीछे से काली अपाचे बाइक पर दो युवक आए। जिनमें से एक युवक ने हैंडपंप से पानी पिया और पास में ही खड़ी रेशम पाल सिंह की बाइक पर टंगे थैले को लेकर फरार हो गए।
घटना के समय डेयरी पर डायल 112 खड़ी थी, जिसके सामने पूरी घटना घटित हो गई और उनको भनक तक नहीं लगी। रेशम पाल सिंह को जब बाइक पर रखा थैला दिखाई नहीं दिया तो वह घबरा गया। आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि सूचना पाकर जलेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गहनता के साथ मामले की छानवीन की जा रही है। आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया जा रहा है।