फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The person who sent photographs of dead cattle in the cowshed was beaten up

Etah News: गोशाला में मृत गोवंशों की फोटो खींचकर भेजने वाले को पीटा

Tue, 25 Apr 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 25 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
The person who sent photographs of dead cattle in the cowshed was beaten up
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित वृहद गोशाला भदुआ में मृत गोवंशों के सडने के बाद बदबू आने से लोग परेशान थे। इसके बाद एक युवक गोशाला के पास गया तो 5 गोवंश मृत पाए गए। इनसे दुर्गंध आ रही थी। इनकी फोटो खींचकर युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से अधिकारियों को भेज दी। जिस पर चार लोगों ने उसे पीट दिया। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


गांव भदुआ निवासी प्रवीन कुमार ने गांव के ही दीपक कुमार, संजय सिंह, पूर्व प्रधान की सास रामवती व सुनील कुमार निवासी नगला जवाहरी थाना मिरहची के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि वह अपने खेतों की ओर गया था। तब गोशाला से मृत गोवंशों से बदबू आ रही थी। गोशाला के पास जाकर देखा तो 5 गोवंश मृत पड़े मिले, जो सड़ चुके थे और भयंकर दुर्गंध आ रही थी। इनकी फोटो उच्चाधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से भेजी। बताया कि इसके बाद पुलिस, राजस्व और पशु विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी से गड्ढा खोद कर गोवंशों को दबाया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि अधिकारियों के गोशाला से आने के बाद दीपक आदि ने एकराय होकर हाईवे किनारे मेरा रास्ता रोक लिया और गालीगलौज कर पिटाई की। परिजनों आदि के आ जाने पर भविष्य में परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि युवक ने रास्ता रोककर गाली गलौज कर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed