फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The people of Nagla Ummed are scared due to the nuisance of dangerous dogs.

Etah News: खतरनाक कुत्तों के उत्पात से नगला उम्मेद के लोग भयभीत

Wed, 20 May 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 20 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The people of Nagla Ummed are scared due to the nuisance of dangerous dogs.
अलीगंज। क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद में खतरनाक कुत्तों के उत्पात से लोग भयभीत हैं। कई लोगों को काटे जाने पर गांव के लोगों ने श्वान को पकड़े जाने के लिए जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद कार्रवाई नहीं होने पर गांव के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया आवारा श्वान अचानक राह चलते लोगों पर हमला कर देता है। श्वान के हमले से गांव के रामजीलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव में सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को लेकर है, इससे बच्चे घरों में कैद होकर रह गए हैं। शिकायत पर पशुपालन और वन विभाग के कोई कार्रवाई न किए जाने पर लोगों ने इसकी शिकायत जन सुनवाई पोर्टल पर की है।
विज्ञापन



नगला उम्मेद में आवारा श्वान से संबंधित शिकायत मिली है, जिसमें कई लोगों के काटे जाने का जिक्र किया गया है। शिकायत पर वन विभाग से संपर्क कर आवारा श्वान का पकड़ने के लिए कहा गया है। - जगमोहन गुप्ता, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed