फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The patient died after being injected by a quack.

Etah News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज ने तोड़ा दम

Sun, 01 Mar 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 01 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The patient died after being injected by a quack.
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो लोगों को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एक मामले में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार शाम करीब 7ः30 बजे साहूकार (50) निवासी एका को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। भांजे चंद्रशेखर ने बताया कि उन्हें काफी खांसी हो रही थी। साथ ही शरीर में दर्द था। चाचा को लेकर वह पास के नगला डंबर गांव में झोलाछाप के यहां दवा लेने पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मीकासिन का इंजेक्शन लगा दिया। जिसके बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे अफसर अली (47) निवासी नगला पोता को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। बेटा सोहिल ने बताया कि पिता को कई दिनों से गले में कैंसर था। उनका निजी उपचार चल रहा था। दोपहर के वक्त वह पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकले तभी उनका पैर फिसल गया। इससे उनकी ब्लीडिंग होने लगी। इसके बाद इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed