फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The organic farming information to farmers

किसानों को दी गई जैविक खेती की जानकारी

Sat, 24 Dec 2016 12:14 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 24 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
The organic farming information to farmers
क‌िसान ‌द‌िवस पर जुटे क‌िसान - फोटो : Amar Ujala
चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शुक्रवार को रबी गोष्ठी, किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को जैविक और वैज्ञानिक तरीके से खेती करके उपज बढ़ाने का आह्वान किया गया। उन्हें कृषि योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र ने कहा कि उन्नतशील खेती के लिए वैज्ञानिक तरीकों को अपनाना जरूरी है।

एडीएम सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किसानों से जैविक खेती पर ध्यान देने का आह्वान किया। कहा कि जैविक खेती की फसलों का दाम सामान्य फसलों से अधिक मिलता है। वहीं ये स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होती हैं। जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान ने किसानों को विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विशेषज्ञ मनीष कुमार ने मिश्रित खेती के लाभ बताए।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ अमर सिंह, जयपाल सिंह ने भी वैज्ञानिक तरीके से खेती की जानकारी दी। वहीं किसान मेले में बीज कपंनियों, ट्रैक्टर विक्रेताओं, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, मत्सय विभाग, मृदा परीक्षण आदि के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। इस मौके पर आत्मा योजना के डिप्टी परियोजना निदेशक राजकुमार, आरपी सिंह, अशोक गौतम, चंद्रप्रकाश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 विभिन्न फसलों में ज्यादा पैदावार प्राप्त करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया। इसमें गेहूं के लिए अजयपाल, गजेंद्र सिंह, धान में चरन सिंह, मुख्तियार अहमद, अरहर में किशोरी लाल, चंद्रपाल, मसूर में होते लाल, मुन्ना लाल, शंकरस  लौकी में बृजेंद्र सिंह, तोरई में नत्थू सिंह, इंद्र सिंह, लहसुन में वीरेंद्र सिंह, नवल किशोर, मसाला मिर्च में बुद्धपाल, सोने लाल को पुरस्कृत किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed