{"_id":"682c6d245a37a7060b0a41cd","slug":"the-number-of-buses-will-be-increased-on-bareilly-route-etah-news-c-163-1-eta1001-133790-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बरेली रूट पर बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बरेली रूट पर बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या
Tue, 20 May 2025 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 20 May 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिला मुख्यालय से बरेली मार्ग पर जल्द ही बसों का संख्या में इजाफा किया जाएगा। जिससे कि कासंगज, बदायूं और बरेली जाने वाले लोगों को भी लाभ होगा। वहीं, नया हाईवे बनते ही यात्रा काफी सुगम हो जाएगी। वर्तमान में 5 बसें इस रूट पर चल रही हैं, इनकी संख्या बढ़ाकर 10 की जाएगी।
डिपो के बेड़े में वर्तमान में परिवहन निगम की 94 और अनुबंधित 86 बसें हैं, जो कि जिला मुख्यालय से विभिन्न मार्गों पर संचालित की जा रही हैं। अगले माह 9 और नई बसें मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद सभी प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त मात्रा में बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा आगरा से जलेसर-निधौली कलां होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जा रहा है। इसके बनने से बरेली के लिए बसों की संख्या में वृद्धि की जाएगी।
बरेली से कासगंज तक तो पहले ही तेजी के साथ हाईवे निर्माण का कार्य हो रहा है। मार्ग बनते ही यात्रियों को बरेली तक कई सीधी बसों का लाभ मिलेगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि काफी लोग बरेली होकर भी उत्तराखंड की यात्रा करते हैं। ऐसे में बरेली के साथ ही टनकपुर के लिए भी बसों को बढ़ाया जाएगा। जिससे कि इन लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े। लोग आसानी के साथ सुरक्षित तरीके से यात्रा कर पाएंगे।