फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The nephew turned out to be the murderer of the old man

भतीजा ही निकला वृद्घ बुआ का कातिल

Fri, 03 Sep 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The nephew turned out to be the murderer of the old man
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव नंदपुर कोंडरा में वृद्धा का भतीजा ही कातिल निकला है। आरोपी के खिलाफ वृद्धा के चचेरे देवर ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया है। नंदपुर कोंडरा निवासी सरला देवी (65) पत्नी अनवर सिंह की एक सितंबर को गला घोटकर हत्या की गई थी। उसके भतीजे सीटू उर्फ प्रदीप निवासी रठैरा थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी को पुलिस ने वारदात के बाद पूछताछ के लिए पकड़ लिया था। आरोपी करीब 10 वर्षों से वृद्धा के साथ रह रहा था।
विज्ञापन

आरोपी ने कबूल किया है कि वृद्ध बुआ के पति की सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद मृत्यु हो गई थी। पेंशन आदि की रकम आती थी। जेब खर्च मांगने पर बुआ नहीं देती थीं और परेशान करती थीं। इसी बात को लेकर पहले गला दबाया और बाद में गमछे से गले को कस दिया। चीख न निकले, इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। वृद्धा के चचेरे देवर रामौतार ने मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed