{"_id":"64ee2fbd6c7c5a820a0dda19","slug":"the-municipality-stopped-the-work-saying-that-there-was-no-noc-etah-news-c-163-1-sagr1019-4538-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एनओसी न होने की बात कह पालिका ने रुकवाया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एनओसी न होने की बात कह पालिका ने रुकवाया कार्य
Tue, 29 Aug 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
एटा। विद्युत निगम द्वारा शहर से लेकर देहात तक रिवैंप योजना के तहत विद्युती करण का कार्य कराया जा रहा है। शहर की बात करें तो यहां लगभग 30 करोड़ रुपये लागत का कार्य हो रहा है। शनिवार को नगर पालिका के कर्मियों ने योजना के तहत हो रहे कार्य को रुकवा दिया। कहा कि बिना एनओसी के कोई कार्य नहीं होगा। अगर कार्य कराया तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
रिवैंप योजना के तहत शहर से लेकर देहात तक विद्युत खंभे सहित केबल व ट्रांसफार्मर आदि लगाने का कार्य किया जा रहा है। देहात में तो कई माह से पहले कार्य शुरू कर दिया गया, लेकिन शहर में जुलाई के अंतिम सप्ताह से कार्य की शुरूआत हुई। योजना के तहत कार्य अशोका बिल्डकान लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। शनिवार को कंपनी के कर्मचारी संतोष नगर के गेट नंबर एक व 13 नंबर वार्ड में कार्य कर रहे थे। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारी पहुंचे और बिना एनओसी के कार्य न करने की चेतावनी दी। कहाकि यदि कार्य करते मिले तो रिपोर्ट दर्ज करा संसाधन भी जब्त कर लिए जाएंगे। इस पर कंपनी ने शहर में कार्य करना बंद कर दिया है।
-- -- -- -- -- -- -
स्थानीय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधि सहित डीएम को लिखा पत्र
सूत्रों की मानें तो विद्युत निगम के अधिकारियों ने मामले को लेकर सदर विधायक, एमएलसी, सांसद सहित डीएम को पत्र लिखा है। जहां नगर पालिका कर्मियों द्वारा काम बंद कराए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
मुख्य अभियंता को प्रोजेक्ट मैनेजर ने दी जानकारी
अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर ने विद्युत निगम के मुख्य अभियंता को मामले की जानकारी दी है। जिसमे कहा गया है कि नगर पालिका कर्मियों द्वारा काम न करने की मौखिक चेतावनी दी गई है। काम बंद न करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने सहित हाइड्रा- ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अन्य सामना को जब्त करने की बात कही है।
-- -- -- -- -- -- -- -
नगर पालिका कर्मियों द्वारा काम को बंद कराया गया है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। अधिशासी अभियंता शहरी से बात की गई तो उन्होंने बताया पालिकाध्यक्ष बाहर है। फिलहाल काम बंद चल रहा है। -राजकुमार, अधीक्षण अभियंता
-- -- -- -- -- -- -- -
सभासदों की शिकायत आई थी कि गली में विद्युत खंभे लगाए जा रहे हैं। इससे मार्ग अवरूद्ध हो रहा है। विद्युत निगम के अधिकारियों से बातचीत कर कार्य कराया जाएगा। -पंकज गुप्ता एडवोकेट, प्रतिनिधि नगर पालिका