फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The municipality issued notices to grain traders who had encroached upon public land.

Etah News: अतिक्रमण करने वाले गल्ला व्यापारियों को पालिका ने दिया नोटिस

Tue, 09 Jun 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 09 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The municipality issued notices to grain traders who had encroached upon public land.
मारहरा। सड़क पर अनाज फैलाकर अतिक्रमण करने वाले गल्ला व्यापारियों को पालिका प्रशासन ने नोटिस दिया है। नोटिस में तत्काल खरीदे गए अनाज को अपने गोदाम में शिफ्ट किए जाने को कहा गया है। साथ ही सड़क पर अनाज फैलाने को स्पष्ट मना किया गया। सड़क पर अनाज फैला मिलने पर उसे जब्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


पालिका के नोटिस के बाद से गल्ला व्यापारियों में खलबली मच गई है। कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड पर गल्ला व्यापारियों पर मक्का की फसल सड़क पर डालकर सुखाने का आरोप है। देहात क्षेत्र से रोजाना सुबह से किसान ट्रैटर-ट्रॉली में उपज को लादकर बेचने के लिए ला रहे है। लाइन से ट्रैक्टर-ट्रॉली के सड़क पर खड़े होने और अनाज को सड़क पर उतारे जाने से आवागमन बाधित हो रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए पालिका प्रशासन ने गल्ला व्यापारियों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed