फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The municipality collected 25 lakh more than the target

Etah News: नगर पालिका ने लक्ष्य से 25 लाख अधिक वसूला कर

Mon, 07 Apr 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 07 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The municipality collected 25 lakh more than the target
एटा। नगर पालिका प्रशासन ने पिछले वित्त वर्ष में राजस्व के मामले में उपलब्धि हासिल की है। लक्ष्य प्राप्त करने के साथ ही इससे आगे बढ़कर 25 लाख रुपये अधिक कर वसूला है। बीते वर्ष की तुलना में इस बार शहर के 25 सेक्टरों में गृहकर, जलकर में अधिक राजस्व जमा हुआ है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर पालिका को कर वसूला का लक्ष्य 3.03 करोड़ रुपये दिया गया था। इसको पूर्ण करने के लिए पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने जोर दिया। अलग-अलग इलाकों में शिविर लगवाए गए। इसका नतीजा देखने को मिला, वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक पालिका को 3.30 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका की ओर से राजस्व वसूली के लिए कई प्रकार के प्रभावी कदम उठाए हैं। राजस्व निरीक्षक सुशील कुमार गिरि ने बताया कि अब भी लोगों को कर के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बड़े बकाएदारों को नोटिस दिए जाएंगे। जिससे वह अपना बकाया कर समय से जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed