फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The mood of the weather changed again, people remained shivering

Etah News: मौसम का फिर बदला मिजाज, ठिठुरते रहे लोग

Sun, 28 Jan 2024 06:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Jan 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
The mood of the weather changed again, people remained shivering
एटा/जैथरा/सकीट। शनिवार को धूप निकलने से रही राहत के अगले ही दिन रविवार को फिर मौसम बिगड़ गया। जिसके कारण लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

कई दिनों बाद शनिवार को सुबह से ही धूप निकल आई थी, जो दोपहर तक काफी तेज हो गई और लोगों को धूप में लगातार बैठना मुश्किल हो गया। ऐसे में लग रहा था कि अब मौसम में बदलाव आ गया है और सर्दी कम होना शुरू हो जाएगी लेकिन रविवार को मौसम फिर तल्ख मिजाज का दिखा। सुबह के समय काफी घना कोहरा हर ओर छाया हुआ था, जो बहुत देर तक बना रहा। दोपहर 1 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन धूप में तेजी नहीं थी।

जैथरा कस्बे में पूरे ही दिन धूप नहीं निकली। लोग बिस्तरों में बैठे सर्दी से बचने के लिए चाय की चुस्की लेते रहे। कुछ लोग अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचाव करते नजर आए। जनजीवन काफी प्रभावित रहा। सकीट में भी रविवार को मौसम खराब रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। लोग धूप निकलने का इंतजार ही करते रहे। बाजार में भी ग्राहक नहीं दिखाई दिए। जिसके कारण दुकानदार हाथ पर हाथ बैठे रहे। किसानों को चिंता सता रही है कि यदि बारिश हुई तो मटर, आलू की फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed