फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The miscreants looted the car and left it in Dariyavanj, the police recovered it

Etah News: कार लूटकर दरियावगंज में छोड़ भागे बदमाश, पुलिस ने की बरामद

Tue, 27 May 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 27 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the car and left it in Dariyavanj, the police recovered it
अलीगंज। दिल्ली से कार बुक कर लाए युवकों ने इसे पड़ोसी जिले कासगंज में मंगलवार को चालक को पीटकर लूट लिया। सूचना पर पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई तो बदमाश इसे के दरियावगंज पर छोड़कर भाग गए। अलीगंज थाना पुलिस ने इसे बरामद कर लिया। लूटने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले का मनोज दिल्ली में एक कैब कंपनी में कार चलाता है। सोमवार की रात को दिल्ली के नरेला क्षेत्र से तीन युवकों ने उसकी कार को कासगंज आने को बुक किया। उनकी आईडी कासगंज की थी। रात भर कार चलाने के बाद मंगलवार को दरियावगंज पहुंचने पर तीनों युवकों ने उस पर हमला कर कार लूट ली। कार के साथ ही लुटेरे उससे 4000 रुपये, दो मोबाइल फोन लूट ले गए। अलीगंज थाने पहुंचकर मनोज ने पुलिस से शिकायत की। मनोज की शिकायत पर पुलिस ने वायरलैस सेट पर आसपास के सभी थाने और पुलिस चौकी को अलर्ट कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की सक्रियता बढ़ने पर बदमाश कार को कायमगंज रोड पर पांचाली ढाबा पर छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि कार लूट की घटना कासगंज जिले में हुई है, लेकिन सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कार को बरामद कर लिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिली है, कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed