फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The mass wedding ceremony was held with traditional Vedic rituals.

Etah News: पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम

Mon, 03 Nov 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 03 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The mass wedding ceremony was held with traditional Vedic rituals.
रजिस्ट्रेशन कराने के लिए इंतजार करते विवाहित जोड़े। संवाद
एटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह और निकाह कार्यक्रम रविवार को सकीट रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के विशाल प्रांगण में पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। वैवाहिक पंडाल में वर-वधुओं ने एक-दूसरे का हाथ थामकर वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। कार्यक्रम देरी से शुरू हुआ। विवाह से पूर्व नव दंपती लंबी कतारों में लगकर रजिस्ट्रेशन कराते रहे। इस वजह से कुछ देर अव्यवस्थाएं रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, जिलाध्यक्ष भाजपा संदीप जैन, अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेन्द्र नारायण मिश्र उपस्थित रहे। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, डीआरडीए परियोजना निदेशक सुरेन्द्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश वशिष्ठ सहित जिले के सभी जिलास्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी व नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एक ही पंडाल में हिंदू व मुस्लिम समुदायों के विवाह संस्कार का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए। दूसरी ओर मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें उपहार प्रदान कर सुखी, संपन्न व मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। रेनू गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना सामूहिक विवाह योजना समाज के गरीब व जरूरतमंद वर्ग के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत प्रति जोड़ा एक लाख रुपये का व्यय किया जा रहा है। इसमें 60 हजार रुपये वधु के खाते में, 25 हजार रुपये उपहार स्वरूप सामग्री पर व 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। इस योजना से न केवल गरीब परिवारों की आर्थिक मदद होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेन्द्र नारायण मिश्र ने सभी को आशीर्वाद दिया।

विवाह के लिए पहुंचे लोग, रजिस्ट्रेशन के लिए लगी रही लाइन
रविवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान रजिस्ट्रेशन करने के लिए नव दंपती लाइनों में लगे रहे। कभी नेटवर्क की परेशानी तो कभी फोटो अपलोड होने में समस्याएं आ रहीं थीं। कार्यक्रम के दौरान लोगों के रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अधिकारी कर्मचारी लगे रहे। कार्यक्रम में अधिकतर अव्यवस्थाएं रहीं। रजिस्ट्रेशन में देरी के कारण लोग परेशान रहे।


वैवाहिक जोड़ों की संख्या का नहीं मिल सका आंकड़ा
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 619 जोड़ों के विवाह कराए जाने का आयोजन रखा गया था लेकिन विवाहितों की सही संख्या का आंकड़ा नहीं मिल सका। समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ से जानकारी प्राप्त होने के बाद ही विवाहित जोड़ों के आंकड़ों का पता लगा सकेगा। देर रात तक सामूहिक विवाह होने के जोंड़ों की संख्या का पता नहीं चल सका।

रजिस्ट्रेशन कराने के लिए इंतजार करते विवाहित जोड़े। संवाद

रजिस्ट्रेशन कराने के लिए इंतजार करते विवाहित जोड़े। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed