फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The man's body was found in a dry tube latch

ट्यूबवेल की सूखी कुंडी में मिला युवक का शव

Mon, 13 Apr 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Mon, 13 Apr 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
एक युवक की हत्या कर शव ट्यूबवेल की सूखी कुंडी में डाल दिया। पुलिस ने
विज्ञापन
युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के माथे पर नुकीले हथियार से प्रहार करने के निशान हैं।



ब्रजेश शर्मा (30) निवासी आलमपुर थाना सोरों रविवार को कासगंज आया था। वह सूत की मंडी में मोबाइल की दुकान पर गया था जहां सीसीटीवी कैमरे में उसके फुटेज भी मिले हैं। इसके बाद ही युवक गायब हो गया। सोमवार सुबह उसका शव पाल नगर के समीप ट्यूबवेल की कुंडी में पड़ा मिला। आसपास के लोगों को जब शव पड़े होने की जानकारी हुई तो काफी संख्या में लोग जमा हो गए। उसके माथे पर किसी नुक ीले हथियार से प्रहार के निशान थे। शरीर पर भी कई निशान थे।
युवक के परिवारीजन भी मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। न हत्यारों के नाम प्रकाश में आए हैं।

नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
सोमवार दोपहर पिलुआ क्षेत्र में नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हुई है।

गांव पुठिया स्थित नाले के पास सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक बच्चे ने अज्ञात युवक का हाथ बाहर निकला हुआ देखा। शव मिलने की सूचना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। थानाध्यक्ष पिलुआ ने बताया कि मृतक युवक की उम्र करीब 30 साल है, वह नीले रंग की पेंट और काले रंग की कमीज पहने है। हत्या कर उसे यहां फेंका गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed