फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The long line of vehicles of traffic jam

जाम से चरमराई यातायात व्यवस्थाएं

Sun, 18 Jan 2015 11:51 PM IST
The long line of vehicles of traffic jam
The long line of vehicles of traffic jam Updated Sun, 18 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
The long line of vehicles of  traffic jam
दिनभर रहने वाले जाम से शहर की यातायात व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं। जीटी रोड पर हर समय वाहनों की लाइन रहती है। रविवार को भी सड़कें खचाखच रहीं। जीटी रोड पर तो आधा किलोमीटर लंबा जाम रहा।
विज्ञापन



बढ़ते वाहन सड़कों पर नहीं समा रहे। साथ ही यातायात अव्यवस्थाएं जाम का दंश बढ़ा रही हैं। शहर में जाम की समस्या विकराल हो रही है। ऐसे में आवागमन ही नहीं सड़काें के किनारे का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। कारोबारी इसे लेकर परेशान हैं। इनका कहना है कि दिनभर रहने वाले जाम के चलते व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। लोग जल्दी शहर से निकलना चाहते हैं। शहर में संचालित पेट्रोल पंप कारोबार भी जाम से प्रभावित हो रहा है। जाम में फंसने के डर से लोग यहां रुकना ही नहीं चाहते। जीटी रोड ही नहीं शहर के अन्य मार्गों पर भी जाम के हालात रहते हैं। ठंडी सड़क, शिकोहाबाद रोड, रेलवे रोड, गंजडुंडवारा-सहावर रोड भी जाम से अछूता नहीं है।
विज्ञापन



जीटी रोड पर ही भरते हैं सवारियां
पुलिस की मौजूदगी के बाद भी वाहन चालकों की मनमानी नहीं रुक रही। रोडवेज बस स्टैंड पर मौजूद पुलिस के बाद भी अधिकांश बसें जीटी रोड पर खड़े होकर सवारियां भरती हैं। वहीं दूसरी ओर निजी वाहन एवं अन्य डग्गामार वाहन आधी सड़क घेरे रहते हैं। यहां खड़े पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहते हैं। स्कूल डेज में तो जीटी रोड क्रॉस करना मुश्किल रहता है। हर चौराहे-तिराहे पर जाम रहता है। ऐसे में स्कूली वाहन जाम में फंसे रहते हैं। और बच्चों के परिजन चिंतित होकर फोन खटखटाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाली गेट जाम केंद्र बना
शहर का पटियाली गेट जाम का केंद्र बन गया है। यहां दिन भर रहने वाली वाहनों की लाइनों के चलते निकलना मुश्किल रहता है। स्कूली बच्चों और नौकरपेशाओं को समय की बाध्यता के चलते खासी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed