{"_id":"6570ab3abe211350870802a6","slug":"the-killers-of-karni-senas-national-president-gogamedi-should-be-caught-etah-news-c-163-1-eta1001-9309-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोगामेड़ी के हत्यारों को पकड़ा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोगामेड़ी के हत्यारों को पकड़ा जाए
Wed, 06 Dec 2023 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
एटा/जलेसर/अवागढ़। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। समाज के लोगों ने हत्यारों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की है।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक शहर में जीटी रोड स्थित कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान जी ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी क्षत्रीय समाज के बड़े नेता थे। उनकी हत्या एक सोची-समझी साजिश है। युवा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह सोलंकी ने कहा कि हत्या का खुलासा होना चाहिए। शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी नहीं दी गई तो क्षत्रिय समाज सड़को पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। संजय सोलंकी अनुज प्रताप सिंह चौहान, रुकमेश चौहान, रामप्रताप सिंह चौहान, मानवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
जलेसर में तहसील क्षेत्र के राजपूत समाज ने क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवेंद्र सिंह पम्मी के नेतृत्व में गृहमंत्री भारत सरकार के नाम तहसीलदार जलेसर को ज्ञापन सौपा और नारेबाजी की। नगर के विभिन्न इलाके में युवाओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। पवेंद्र सिंह ने कहा कि गोगामेडी की हत्या से लोगों में रोष है। आशू ठाकुर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है तो अभी सिर्फ राजस्थान बंद हुआ है। बाद में पूरे भारत के करणी सैनिक सड़क पर उतरेंगे और पूरे भारत को बंद करेंगे। जिलाध्यक्ष हनुमान दल दलवीर सिंह, अजीत प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, संजय सिंह जादौन, विनीत प्रताप सिंह, रिंकू ठाकुर, विकास ठाकुर, मुकेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अवागढ़ में हिंदू एकता समूह के संस्थापक शुभम हिंदू ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ हत्या के विरोध में थाने पर पहुंचकर थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य को गृहमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन दिया। हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं उन्हें कठोर सजा दिलाए जाने की मांग की। उपाध्यक्ष अतुल, महासचिव उदय, कोषाध्यक्ष मुकेश, उपाध्यक्ष सोनू, बजरंग दल जिलाध्यक्ष प्रशांत, नगर उपाध्यक्ष अंकुश, निकुंज, सुमित, संजय आदि मौजूद थे।