फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The killers of advocates should be arrested soon

Etah News: अधिवक्ताओं के हत्यारों की जल्द हो गिरफ्तारी

Thu, 10 Aug 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 10 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The killers of advocates should be arrested soon

विज्ञापन
एटा। सुल्तानपुर में अधिवक्ता आजाद अहमद व अलीगढ़ में अधिवक्ता अब्दुल मुनीश की हत्या से अधिवक्ता समाज में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट बार एसासिएशन में अधिवक्ताओं ने इन कांडों की निंदा की। हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और मृतक आश्रितों को पचास-पचास लाख रुपया मुआवजा व सरकारी नौकरी देने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।


बार सभागार में बोलते हुए अध्यक्ष अशोक कुमार सिकरवार एवं महासचिव गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं के खिलाफ बढ़ते अपराध सीधे-सीधे न्याय प्रशासन को चुनौती है। न्याय व्यवस्था को सही तरीके से संचालित करने के लिए सरकार को अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द से जल्द लागू करना होगा। बैठक में अधिवक्ताओं ने सुल्तानपुर में 6 अगस्त को हुई अधिवक्ता आजाद अहमद एवं अलीगढ़ में 9 अगस्त को हुई अधिवक्ता अब्दुल मुनीश की हत्या पर आक्रोश जताया। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बार में मृतक साथियों की आत्मा की शांति की प्रार्थना भी की गई तथा अधिवक्ताओं ने अदालतों में काम-काज नहीं किया। सीनियर गवर्निंग काउंसिल राकेश कुमार, सत्यप्रकाश चतुर्वेदी, हिमांशु कुलश्रेष्ठ आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed