फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The joy of the festival is fading food inflation

खाद्य पदार्थों की महंगाई फीकी कर रही त्योहार की खुशियां

Sun, 06 Mar 2022 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
The joy of the festival is fading food inflation
घंटाघर स्थित एक दुकान से खरीदारी करता युवक।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। इस समय सभी खाद्य पदार्थों पर महंगाई है। तेल, रिफाइंड, वनस्पति से लेकर सूजी, मैदा, सूखे मेवा तक के दाम अभी से बढ़ गए हैं। चीनी-बूरा के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। ये सभी सामग्री होली पर बनने वाले व्यंजनों में प्रयुक्त होती हैं। महंगाई के चलते लोगों की त्योहार की खुशियां फीकी हो रहीं हैं। उधर, व्यापारियों का कहना है कि होली तक दाम और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

होली में अभी दस दिन शेष हैं। होली पर घर-घर विभिन्न पकवान बनाए जाते हैं। खासतौर से गुझिया का बहुत ज्यादा चलन है। गुझिया में रिफाइंड, वनस्पति, बूरा, मैदा सहित सूखे मेवा की जरूरत होती है। इन सभी सामान पर अभी से दाम बढ़ा दिए गए हैं। किराना व्यापारी राकेश जैन ने बताया कि एक सप्ताह पहले 140 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला रिफाइंड तेल अब 175 रुपये तक बिक रहा है। मैदा पर दो, चीनी पर एक और बूरा पर दो रुपये किलो की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

गुलाल पर भी छाई महंगाइर्
इस बार होली के त्योहार पर गुलाल पर भी महंगाई बढ़ने की संभावना है। अभी से गुलाल पर 10 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। व्यापारी गोपाल ने बताया कि तोता ब्रांड का गुलाल पिछले साल 15 रुपये का पैकेट बिका था, लेकिन इस बार 25 रुपये का एक पैकेट बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed