फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The investigation in the medical college came to a standstill, 1500 patients returned to the hospital

मेडिकल कॉलेज की लैब में नहीं हुई जांचे, मरीज होते रहे परेशान

Wed, 30 Mar 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The investigation in the medical college came to a standstill, 1500 patients returned to the hospital
जांच कराने के लिए लैब के बाहर खड़े मरीज। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में कार्यरत कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर चले गए। इसके चलते खून की जांचें नहीं हुईं और करीब 1500 मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। मेडिकल कॉलेज में संचालित पैथोलॉजी लैब में प्वाइंट ऑफ केयर टेस्टिंग (पीओसीटी) कंपनी के कर्मचारियों द्वारा जांचें की जाती हैं। बुधवार को सभी कर्मचारी सुबह से ही हड़ताल पर चले गए। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि एक वर्ष से शासन स्तर से कंपनी का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इसकी वजह से कंपनी कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रही है। कर्मचारी वेतन मांग रहे हैं, ऐसे में भुगतान न होने के चलते कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में एक हजार से अधिक जांचें नहीं हो सकीं। जबकि मेडिकल कॉलेज के ही अधीन जिला महिला अस्पताल में भी पीओसीटी कंपनी के ही कर्मचारी कार्य करते हैं। यहां पर लैब पर ताला लगा हुआ था, 500 से अधिक जांचें प्रभावित हुईं। दोनों ही जगहों पर मरीजों को मायूसी का सामना करना पड़ा। तमाम मरीजों को निजी लैबों पर अपनी जांचें करानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed