फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The innocent Vimlesh Yashoda

विमलेश बनी मासूम की यशोदा

Thu, 19 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 19 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
The innocent Vimlesh Yashoda
विमलेश बनी मासूम की यशोदा - फोटो : अमर उजाला
 एक महिला दुधमुंहे बच्चे को खोखा संचालक के पास बहाना बनाकर छोड़कर चली गई। अब इस बच्चे को एक महिला ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। महिला इस बच्चे को भी अपने अन्य बच्चों की तरह से पालेगी।
विज्ञापन

एक महिला सुबह के समय माल गोदाम चौराहे पर आई। उसकी गोद में एक दुधमुंहा बालक था। उसने पास के चाय के खोखा संचालक सनी से कहा कि उसे घर के लिए बिजली का तार लाना है। कुछ देर के लिए वह इस बच्चे को अपने पास रख ले। गर्मी के मौसम को देखते हुए खोखा संचालक बच्चे को अपने पास रखने को तैयार हो गया। जब काफी देर तक वह महिला वापस नहीं लौटी तो सनी ने आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक बच्चे को किसी ने नहीं लिया, तो विमलेश ने बच्चे को अपने पास रखने को कहा। इस पर पुलिस और लोगों ने बच्चे को महिला की सुपुर्दगी में दे दिया। विमलेश का कहना है कि यदि महिला बच्चे को लेने नहीं आई तो वह इस बच्चे का लालन-पालन अन्य बच्चों की तरह ही करेगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पद्म सिंह से बात की गई तो उन्होंने इस तरह के किसी भी मामले की जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन

छह मई को भी ट्रेन में मिला था बच्चा
बरेली से कासगंज आने वाली ट्रेन में भी एक दूधमुंहा बच्चा मिला था। यह बच्चा बीमार था। इसका इलाज मिशन हास्पिटल में चल रहा है। अभी तक बच्चे के माता-पिता की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed