फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Waterlogging due to two and a half hours of heavy rain; tree falls on GT Road.

Etah News: ढाई घंटे की तेज बारिश से जलभराव, जीटी रोड पर पेड़ गिरा

Tue, 25 Aug 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 25 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to two and a half hours of heavy rain; tree falls on GT Road.
बारिश के बाद मेडिकल कॉलेज में हुआ जलभराव गुजरता बाइक सवार। संवाद
एटा। जिले में सोमवार को तड़के मौसम में अचानक बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद दिन निकलते ही मौसम साफ होने के बाद हल्की धूप निकली। दोपहर फिर बारिश शुरू हो गई। ढाई घंटे तक लगातार तेज बारिश से शहर के अधिकांश हिस्सों में जगह-जगह जलभराव हो गया। नालों से निकलकर पानी सड़कों पर आ गया जिससे राहगीरों दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, जीटी रोड पर पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया जिससे आवाजाही बाधित हुई।बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने से एक बड़ा पाकड़ का पेड़ गिर गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटों जाम लगा रहा। इस बीच एक एंबुलेंस भी लगभग 30 मिनट तक फंसी रही। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को मौके पर पहुंचकर मशक्कत करनी पड़ी। प्रमुख बाजार घंटाघर, हाथी गेट, बाबूगंज, गांधी मार्केट से खरीदारी के लिए निकले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम हाउस के सामने बारिश का पानी जमा हो गया। इस वजह से मरीजों और तीमारदारों को आने-जाने में परेशानी हुई। कई वाहन जलभराव के बीच फंसते नजर आए।
विज्ञापन

-बाजरा-मक्का को नुकसान, धान की फसल को फायदा
लगातार हुई बारिश से खेतों में खड़ी बाजरा और मक्का की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भरने और तेज हवा के कारण फसल के पौधे गिर गए हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं धान की फसल के लिए बारिश राहत लेकर आई है। खेतों में पर्याप्त नमी होने से धान की फसल की बढ़वार अच्छी होने और उपज बेहतर रहने की उम्मीद है। गांव छछैना निवासी महेश चंद्र ने बताया कि बाजरा और मक्का की फसल इस समय तैयार होने की स्थिति में है, ऐसे में बारिश से दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ उत्पादन में भी कमी आ सकती है। गांव सैंथरी निवासी जयवीर सिंह ने बताया कि धान की फसल को लगातार मिल रही नमी से सिंचाई का खर्च बचने और फसल की अच्छी बढ़वार होने की उम्मीद है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed