{"_id":"6813b3ccfee1c269410446cd","slug":"the-husband-used-to-suspecthe-was-not-coming-to-call-her-thats-why-he-killed-the-innocent-child-etah-news-c-163-1-eta1001-133023-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पति करता था शक...नहीं आ रहा था बुलाने, इसलिए की थी मासूम की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पति करता था शक...नहीं आ रहा था बुलाने, इसलिए की थी मासूम की हत्या
Thu, 01 May 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 01 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला के गांव ईशेपुर में 3 दिन पूर्व एक महिला ने अपनी तीन माह की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची के दादा ने पुत्रवधू के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि महिला का पति उस पर शक करता था और बुलाने नहीं आ रहा था। इसी बात से नाराज होकर उसने बच्ची की जान ले ली।
थाना प्रभारी बागवाला अखिलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि महिला ने पूछताछ में बताया कि होली पर वह बच्ची को लेकर मायके में घूमने आई थी। पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। उससे कई बार फोन कॉल पर कहा कि आकर ले जाओ लेकिन, वह शक करता है और बुलाने नहीं आ रहा था। किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध होने की बात करता है। साथ न रखने की भी कई बार धमकी दे चुका है।
इसी बात से नाराज होकर महिला ने तीन माह की मासूम की सोमवार देर शाम गला दबाकर हत्या कर दी। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि मामले में और भी पूछताछ की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।