फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The High Court took possession of the building of the bankrupt Kuber company

Etah News: हाईकोर्ट ने अपने कब्जे में लिया दिवालिया कुबेर कंपनी का भवन

Tue, 27 May 2025 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
The High Court took possession of the building of the bankrupt Kuber company
एटा। तमाम निवेशकों की रकम की हेराफेरी करने वाली दिवालिया कुबेर कंपनी के शहर में जीटी रोड स्थित व्यवसायिक भवन को हाईकोर्ट ने अपने कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को आदेश आने पर जिला प्रशासन ने इस भवन को सील कराकर कब्जा दिलाया।
विज्ञापन

शहर में जीटी रोड पर महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज के सामने कुबेर फाइनेंस कंपनी ने अपने कार्यालय बनाया था। इस भवन में अन्य दुकानें भी थीं। काफी निवेशकों का पैसा जमा कराने के बाद अचानक कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी फरार हो गए और यहां कंपनी के कार्यालय में ताला पड़ गया। दुकानों आदि पर विभिन्न किराएदार काबिज थे। इस तरह की स्थिति अन्य जिलों में भी रही। निवेशकों के रुपये वापस करने का दबाव बना तो कंपनी ने अपने आपको दिवालिया घोषित कर दिया था। इस तरह की डिफॉल्टर कंपनियों से निवेशकों का पैसा लौटाए जाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। उनकी संपत्तियां जब्त कर वसूली करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस भवन को लेकर भी हाईकोर्ट में मामला चल रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार को हाईकोर्ट का आदेश लेकर अधिकारी जिला प्रशासन के पास पहुंचे। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल को लेकर इस भवन पर आए। यहां से पुलिस-प्रशासन ने सभी किराएदारों आदि को निकलवा दिया और दुकान, भवन पर ताले लगवाकर सील करा दिए। अब यह संपत्ति हाईकोर्ट के कब्जे में आ गई है। नोटिस भी चस्पा किया गया है कि इस संपत्ति पर किसी तरह का कब्जा, अतिक्रमण हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन माना जाएगा। एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार अधिकारिक लिक्विडेटर को कब्जा दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed