फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The heat will show its strength, the mercury will cross 40 degrees for three days.

Etah News: गर्मी दिखाएगी तेवर, तीन दिन 40 डिग्री पार होगा पारा

Tue, 14 Apr 2026 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 14 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The heat will show its strength, the mercury will cross 40 degrees for three days.
एटा के अलीगंज रोड पर दोपहर के समय छाया सन्नाटा। संवाद
एटा। जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। सोमवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल किया। दोपहर होते-होते स्थिति ऐसी हो गई कि बाजारों व प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। आगामी तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री पार पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एसके सिंह के अनुसार आगामी तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचने की संभावना है। गर्मी का असर अब जनजीवन पर दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

सुबह से ही सूरज की तपिश तेज रही। इसका सबसे अधिक असर मजदूरों, रिक्शा चालकों व खुले में काम करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। गर्मी के कारण दोपहर के समय दुकानों पर ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने कहा कि गर्मी से बचने के लिए दोपहर को जरूरी काम होने पर ही सिर ढककर निकलें, हल्के और सूती कपड़े पहनें। अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्दी फसल काट रहे किसान
मौसम में गर्माहट के बाद किसान अब गेहूं की फसल की कटाई में व्यस्त हो गए हैं। तेज धूप के कारण किसान सुबह जल्दी ही खेतों में फसल काटने में जुट रहे हैं। मौसम साफ होने पर किसान जल्द से गेहूं काटकर क्रय केंद्रों तक ले जाने में जुट गए हैं।

एटा के अलीगंज रोड पर दोपहर के समय छाया सन्नाटा। संवाद

एटा के अलीगंज रोड पर दोपहर के समय छाया सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed