फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The heat has made us miserable, our skin is red due to the sun

Etah News: गर्मी ने किया बेहाल, धूप से त्वचा हो गई लाल

Wed, 11 Jun 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 11 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The heat has made us miserable, our skin is red due to the sun
बुधवार को घंटाघर ​बाजार में भीषण गर्मी के चलते व्याकुल युवक हैंडपंप से पानी पीते हुए।  - फोटो : बुधवार को घंटाघर ​बाजार में भीषण गर्मी के चलते व्याकुल युवक हैंडपंप से पानी पीते हुए।
एटा। 43 डिग्री का तापमान और चिलचिलाती धूप। इन हालातों के बीच बुधवार को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों की त्वचा लाल पड़ गई। कुछ ही दूरी तक चलने के बाद लोग निढाल होते नजर आए।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में बीते दिन की अपेक्षा 1 डिग्री की वृद्धि रही और ये 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके कारण लोगाें को और भी बेचैनी महसूस हुई। अभी दो दिन और इसी तरह की गर्मी और पड़ने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को गर्मी का आलम यह था कि सुबह 6 बजे से धूप निकल आई थी। 10 बजे तक इतनी तेज हो गई कि बाहर निकलने में लोग कतरा रहे थे। जिस तरह के हालात आमतौर पर दोपहर के समय होते हैं, ऐसा मौसम सुबह 10 बजे से ही बन गया था। दफ्तर, दुकान आदि कार्यस्थलों पर जाने वाले लोग खासे परेशान नजर आए। कोई छतरी लगाकर तो कोई सिर पर अंगोछा, कैप आदि के जरिये धूप बचाने की कोशिश करता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-जैसे समय बढ़ा, गर्मी का प्रकोप और बढ़ता गया। दोपहर के समय जब तापमान 43 डिग्री पर जा पहुंचा तो लोगों को गर्मी असहनीय महसूस होने लगी। इसका सीधा असर बाजारों में देखने को मिला। ग्राहक नदारद थे और दुकानदार इंतजार करते नजर आ रहे थे।

दो दिन बाद राहत की उम्मीद : कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी भीषण गर्मी पड़ेगी। शुक्रवार की शाम को बादल, बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद हफ्ते भर तक बादल और बूंदाबांदी वाला मौसम रहेगा। अधिक बरसात नहीं होगी लेकिन गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed