फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The growing glory of women's cricket increased the hopes of the players

एटा: महिला क्रिकेट के बढ़ते वैभव से खिलाड़ियों की बढ़ी आस

Sat, 18 Feb 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 18 Feb 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
The growing glory of women's cricket increased the hopes of the players
एटा। भारतीय टीम के उम्दा प्रदर्शन ने महिला क्रिकेट का वैभव बढ़ाया है। वीमेंस प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों को अच्छी धनराशि भी मिली है। इसे लेकर जिले की महिला खिलाड़ियों को भी अपने खेल को लेकर आस बढ़ी है।
विज्ञापन


जिले में कई महिला खिलाड़ी हैं जो अपने खेल में अच्छा प्रदर्शन कर चुकी हैं। वेटलिफ्टिंग, दौड़, बास्केटबॉल आदि में कई महिला खिलाड़ी अभ्यास कर रही हैं जिससे वह भी अपने जिले का नाम रोशन कर सकें। क्रिकेट के मामले में जरूर अब तक जिले की खिलाड़ियों की बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं हुई है। हालांकि इससे पहले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला क्रिकेट टीम को अधिक तवज्जो भी नहीं मिली थी। अब भारतीय टीम के सितारों के चमकने के साथ ही स्थानीय स्तर की खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ गया है। उन्होंने तैयारियों की रफ्तार बढ़ाई है।
विज्ञापन



राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की भी तैयारी
जिले में अगले माह राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। अभी इसके लिए प्ले ग्राउंड तय नहीं है। लेकिन खिलाड़ियों की तैयारियां तेज हैं। वह लगातार अभ्यास में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय स्तर पर भी बढ़ाई जाएं सुविधाएं
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। हम भी अपना बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन करेंगे। स्थानीय स्तर पर कुछ मूलभूत सुविधाएं बढ़ाए जाने की जरूरत है। - प्रिया कुमारी


अगले माह राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इसमें जीत हासिल कर नाम रोशन करेंगे।
- अदिति कुमारी


भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अच्छा प्रदर्शन देख हमें भी कुछ कर दिखाने की हिम्मत बंधी है। लोगों को यकीं हो चला है कि खेलों में भी कैरियर बनाया जा सकता है। - रंजना राजपूत



अगले माह बास्केटबॉल का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए अभी से अभ्यास करना शुरू कर दिया है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करना है। - शक्ति सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed