फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The funds for construction of toilets were sent to the firm's account instead of the beneficiaries.

शौचालय निर्माण की धनराशि लाभार्थियों के बजाय भेज दी फर्म के खाते में

Wed, 24 Mar 2021 10:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
The funds for construction of toilets were sent to the firm's account instead of the beneficiaries.
एटा। भारत सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के कार्यान्वयन में उपलब्ध कराई गई धनराशि के दुरुपयोग की खुली जांच विजिलेंस (उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान) आगरा द्वारा की जा रही है। योजना के तहत जिले के जैथरा ब्लॉक में बनने वाले शौचालयों के निर्माण की धनराशि लाभार्थियों के खाते में न भेजकर संबंधित सचिवों द्वारा उसे सीधे फर्म के खाते में भेज दिया गया था। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ब्लॉक के तीस पंचायत सचिवों को समस्त प्रपत्र सहित विजिलेंस जांच के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जैथरा ब्लॉक में वर्ष 2018 में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालयों का निर्माण कराया गया था। इस मामले में ब्लॉक क्षेत्र के तीस पंचायत सचिवों द्वारा शौचालय के निर्माण की धनराशि लाभार्थियों के खाते में न भेजकर सीधे फर्म के खाते में भेज दी गई थी। मामले की जांच शासन के आदेश पर आगरा स्थित विजिलेंस विभाग द्वारा की जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने जारी पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत सचिव ग्राम निधि-6 के खाते का बैंक स्टेटमेंट, जारी किए गए चेक की प्रति, लाभार्थियों के यहां निर्मित शौचालयों संबंधी रजिस्टर आदि अभिलेख लेकर उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान आगरा में पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed