फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The former MLA raised development-related issues before the Chief Minister.

Etah News: पूर्व विधायक ने सीएम के सामने रखे विकास से जुड़े मुद्दे

Fri, 06 Feb 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 06 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The former MLA raised development-related issues before the Chief Minister.
एटा। पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा ने बुधवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर जिले के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की।
विज्ञापन


पूर्व विधायक वर्मा ने शहर में बढ़ते जाम की समस्या का हवाला देते हुए वर्तमान रोडवेज बस स्टैंड को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के बीच शहर में होने से यातायात बाधित होता है और व्यापारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। वर्मा ने सुझाव दिया। टीपी नगर क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट व्यावसाय को स्थानांतरित कर सुचारू किया जाने की बात कही।
विज्ञापन


जिले में मटर की बड़ी पैदावार का जिक्र करते हुए मटर प्रसंस्करण यूनिट की स्थापना की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। वर्मा का कहना था कि इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा व कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed