{"_id":"6499c14dd2cfa95183078cf6","slug":"the-fire-kept-burning-in-the-restaurant-for-four-hours-the-cylinder-exploded-etah-news-c-163-1-sagr1016-1416-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चार घंटे तक रेस्टोरेंट में धधकती रही आग, सिलिंडर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चार घंटे तक रेस्टोरेंट में धधकती रही आग, सिलिंडर फटा
Mon, 26 Jun 2023 10:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। नगर के नाला बाजार स्थित मां भगवती रेस्टोरेंट में रविवार रात अचानक आग लग गई। इसमें रखा एक गैस सिलिंडर फट गया। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। रेस्टोरेंट स्वामी सहित सैकड़ों लोग आग बुझाने में जुट गए। बाद में दमकल की टीम भी पहुंच गई। आग ने इतना भयानक रूप ले लिया कि उस पर काबू पाने में करीब चार घंटे लग गए। करीब 90 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
रात करीब 10:30 बजे रेस्टोरेंट को इसके स्वामी गौरव वार्ष्णेय बंद कर घर चले गए। करीब आधा घंटे बाद ही पास के एक मेडिकल स्टोर संचालक ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। वहां पहुंचकर गौरव ने बाजार में मौजूद अन्य लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी। आसपास के सैकड़ों लोगो ने अपने-अपने घर दुकान से आग में पानी डालने का प्रयास किया। इस बीच दूसरी मंजिल पर रखा सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। इससे सभी लोग दहशत में आ गए।
कोतवाली पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जो तत्काल मौके पर पहुंच गई। लोगों की सहायता से दमकल की टीम ने आग पर दो घंटे तक बचाव कार्य जारी रखा। इसके बाद दमकल गाड़ी में पानी खत्म हो गया। इस पर मुख्यालय से दमकल की दूसरी गाड़ी पहुंची। जिसे बाजार में झूलते विद्युत तारों के चलते आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम किया गया। रात करीब तीन बजे आग पर काबू पाया जा सका। रेस्टोरेंट में रखा सारा सामान, फर्नीचर आदि राख हो गया।
विज्ञापन
एसडीएम रामनयन सिंह ने बताया कि नाला बाजार स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग से काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
क्षतिग्रस्त हुई इमारत
गौरव ने बताया कि रोज की भांति रेस्टोरेंट बंद कर रविवार को घर गए थे। आग कैसे लगी, यह समझ में नहीं आ रहा। रेस्टोरेंट की दो मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है। आग के दौरान दूसरी मंजिल पर रखा एक सिलिंडर फट गया था। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग लगने से करीब 90 लाख का नुकसान हुआ है।
दिन में आग लगती तो हो सकती थी जनहानि
नाला बाजार नगर का सबसे व्यस्त बाजार है। जिसमें सुबह से ही काफी संख्यां में लोग खरीदारी करने पहुंचने लगते हैं। जहां रेस्टोरेंट है उसी के पास में हाॅस्पिटल सहित कई दुकानें बिल्कुल सटी हुई बनी हैं। अगर आग दिन में लगती तो लोग इसकी चपेट में आते और जनहानि भी हो सकती थी।
-- -- -- -- -- -- --
आग लगने से पड़ोसियों में भय
रेस्टोरेंट के आसपास रहने वाले दुकानदारों के परिवारो में भय का माहौल देखने को मिला। आग उस समय लगी जब सभी लोग अपने-अपने घरों में सोये हुए थे या सोने की तैयारी में थे। आग की लपटें और धूएं से पड़ोसियाें का दम घुटने लगा। जिससे चारों तरफ हा-हाकार सा मच गया। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। पूरी तरह आग बुझने के बाद ही वह अपने घरों में गए।