{"_id":"67f40f9622877a335708f8ad","slug":"the-final-wrestling-match-between-sukhveer-of-hathras-and-mohit-of-mathura-ended-in-a-draw-etah-news-c-163-1-sagr1016-132029-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हाथरस के सुखवीर और मथुरा के मोहित की बराबरी पर रही आखिरी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हाथरस के सुखवीर और मथुरा के मोहित की बराबरी पर रही आखिरी कुश्ती
Mon, 07 Apr 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। विकासखंड क्षेत्र के गांव सकरौली में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कई प्रदेश के पहलवानों ने दाव-पेंच दिखाए। बृज के पहलवानों का दबदबा रहा। 11,000 रुपये के लिए हुई आखिरी कुश्ती हाथरस के सुखवीर और मथुरा के मोहित के बीच बराबरी पर छूटी।
शुभारंभ विधायक संजीव दिवाकर, भाकियू (किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर व ग्राम प्रधान पवन प्रजापति ने किया। दंगल में झांसी, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, उन्नाव, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस जनपद के अलावा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि राज्यों के पहलवानों ने भी प्रतिभाग किया। एक-दूसरे पर आजमाए गए कलाजंग, ढाक, मढली गोता, खुला घिस्सा, हवाई घिस्सा आदि दावों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। जैसे-जैसे पहलवान नए दाव-पेंच लगाते, वैसे ही दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से उनका हौसला बढ़ाते।
दूसरी अखिरी कुश्ती केशव पहलवान बृजपुर और सचिन पहलवान वसुंधरा के बीच हुई। ये भी काफी समय तक जोर अजमाइश के बाद बराबर पर ही छूटी। कमेटी ने आगामी तीन वर्ष तक लगातार अखिरी कुश्ती जीतने वाले पहलवान को चांदी का बुर्ज देने की घोषणा की। भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सतेंद्र सिंह, दंगल रेफरी पुष्पेंद्र सिंह उर्फ पुसिया और रंगा पहलवान के अलावा मोती ठाकुर, पिंका ठाकुर, विल्ला आदि मौजूद रहे। दंगल का संचालन राजा ठाकुर ने किया।