{"_id":"61feb225d0981009886fee4b","slug":"the-farmer-who-went-to-guard-the-field-was-hit-by-a-bull-died-etah-news-agr523411369","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली करने गए किसान को सांड़ ने पटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली करने गए किसान को सांड़ ने पटका, मौत
विज्ञापन
जलेसर। थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर गिलौला निवासी एक किसान को खेत पर फसल की रखवाली करते समय सांड़ ने उठाकर पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव दौलतपुर गिलौला निवासी लवलेश ने बताया उसके बाबा 58 वर्षीय रामपाल प्रतिदिन की भांति खेत पर फसल की निराश्रित पशुओं से रखवाली करने आए थे।
इस दौरान उन्हें एक सांड़ से दौड़ा लिया। जहां खेत से कुछ दूरी पर सांड़ ने उन्हें उठाकर पटक दिया। इससे उनकी मौत हो गई। कहा कि आसपास के खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने बताया कि खेत पर एक किसान को सांड़ के मारने से उसकी मौत की सूचना मिली थी। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।