फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The fake candidate kept sitting in the exam room for one hour

Etah News: एक घंटे तक फर्जी परीक्षार्थी कक्ष में बैठा देता रहा परीक्षा

Thu, 02 Mar 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 02 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
The fake candidate kept sitting in the exam room for one hour
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा में मिरहची में एक केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा था। वह कक्ष में एक घंटे तक परीक्षा देता रहा। बाद में कक्ष निरीक्षकों की पड़ताल में वह फर्जी निकला। इसके विरुद्ध थाना मिरहची में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बुधवार को इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को शाम की पाली में भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र था। मिरहची थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जिन्हैरा में मारहरा के द्रोपा देवी इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों का सेंटर आया है। कॉलेज के छात्र मोहम्मद फहद अली के स्थान पर मारहरा कस्बा का ही राजू को कक्ष संख्या 23 में परीक्षा देते कक्ष निरीक्षकों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद पकड़ में आया था। कक्ष निरीक्षकों को शक हुआ। जांच-पड़ताल की तब जाकर फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। केंद्र व्यवस्था ने उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed