{"_id":"69503fbf34b1010a51018913","slug":"the-doctor-is-on-leave-ultrasound-has-not-been-done-for-two-days-etah-news-c-163-1-eta1004-143994-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चिकित्सक अवकाश पर हैं...दो दिन नहीं हुए अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चिकित्सक अवकाश पर हैं...दो दिन नहीं हुए अल्ट्रासाउंड
Sun, 28 Dec 2025 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर चस्पा नोटिस। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज में दो दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद रही। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी हुई। वहीं गर्भवती महिलाओं के भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया कि चिकित्सक दो दिन अवकाश पर हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्रथम तल पर अल्ट्रासाउंड कक्ष है। शनिवार को अल्ट्रासाउंड कक्ष के दरवाजे बंद थे। यहां पर कोई चिकित्सक नहीं था और न ही कोई स्टाफ नर्स मौजूद था। मरीज दरवाजे पर चस्पा नोटिस को पढ़कर वापस हो रहे थे। नोटिस पर लिखा था कि 26 और 27 दिसंबर को अल्ट्रासाउंड नहीं होंगे। चिकित्सक अवकाश पर हैं।
निधौली कलां से आए सोनू ने बताया कि पत्नी को पथरी की समस्या है। अल्ट्रासाउंड कराने आए तो यहां चिकित्सक ही नहीं हैं। अब बाहर जाकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा। वहीं मारहरा स्थित अवधेश कुमार ने बताया कि पेट में दर्द हो रहा है। चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा, लेकिन यहां पर अल्ट्रासाउंड ही नहीं हो रहे हैं। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि चिकित्सक दो दिन आकस्मिक अवकाश पर गए हैं। वहीं दूसरे चिकित्सक के बारे में पता करेंगे कि वह कहां पर हैं।