फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The district came close to being leprosy free, now only five patients

कुष्ठ रोग मुक्त होने के करीब पंहुचा जिला, अब सिर्फ पांच रोगी

Tue, 12 Jul 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The district came close to being leprosy free, now only five patients
एटा। समाज में आई जागरूकता की वजह से जिले में लगातार कुष्ठ रोगियों की संख्या में कमी आई है। अब कुल पांच रोगी बचे हैं। ऐसे में जिला कुष्ठ रोग मुक्त होने के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन

पूर्व में जब कासगंज का क्षेत्र भी एटा जिले में शामिल था, उस समय कुष्ठ रोगियों की संख्या ज्यादा रहती थी। जागरूकता और उपचार के साथ ही संख्या में कमी आने लगी। वहीं कासगंज जिला बनने के बाद एटा में मरीज काफी कम रह गए। नए मरीजों का मिलना भी कम ही था। फिर भी साल में 25-30 मरीज मिल जाते थे। 2020 में ही 34 नए मरीज मिले थे। 2021 में संख्या में कमी आई और घटकर 19 रह गई।
विज्ञापन

इस साल में पांच ही केस मिले हैं। कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. सतीश नागर ने बताया कि कुष्ठ रोग का पूरी तरह उपचार संभव है। लक्षण दिखने पर तत्काल मरीज को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र भेजें। इलाज सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त किया जाता है। डॉ. नागर ने बताया कि कुष्ठ रोगी का इलाज छह से 12 माह तक चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं रोग के लक्षण
- चमड़ी पर दाग और इसमें सुन्नता, जलन, चुभन, दर्द का अहसास कम होना या बिलकुल न होना
- हाथ, पैरों और आंखों में कमजोरी
- नसों में सूजन, मोटापन या दर्द
- चेहरे, शरीर और कान पर गांठें छाले या घाव,
- हाथ और पैरों में विकृति
आंकड़ों पर नजर
वर्ष - कुष्ठ रोगी
2020-21- 34
2021-22- 19
2022-23- 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed