फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The dilapidated primary health center building needs repair.

Etah News: जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को मरम्मत की दरकार

Thu, 30 Oct 2025 09:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated primary health center building needs repair.
सलीम खान
अवागढ़। जर्जर हो चुके कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन को मरम्मत की दरकार है। मरम्मत न होने पर भवन की छत से प्लास्टर छूटकर गिर रहा है और सरिया दिखने लगी हैं। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने की शिकायत है।
विज्ञापन


कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना सत्तर के दशक में हुई थी। स्थापना के बाद अस्पताल में बिजली व्यवस्था नहीं थी। पूर्व चेयरमैन डॉ. धन्य कुमार जैन के प्रयास पर वर्ष 1976 में अस्पताल का विद्युतीकरण हो सका। कस्बे का अस्पताल भवन का निर्माण कई बार में हुआ है। कस्बे के आसपास के गांव के लोग अस्पताल से जुड़े हैं। वर्ष 2017 के बाद कस्बे से पांच किमी की दूरी पर चुरथरा गांव पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना होने पर यहां की व्यवस्थाओं को वहां स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन

इसका क्षेत्र के लोगों के विरोध पर कुछ सुविधाओं को रोक दिया गया। चुरथरा पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालित होने के बाद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बजट भी नहीं मिल रहा है। इससे यहां की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रहीं हैं। कस्बे से सामुदायिक केंद्र काफी दूर होने पर लोगों को काफी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुरथरा पर अस्पताल बनने से लोगों की असुविधा बढ़ी है। पहले कस्बे में सभी सुविधाएं आसानी से मिल रहीं थीं। लोग चुरथरा जाने की बजाय एटा या आगरा जाना पसंद करते हैं। -समीम खान, अवागढ़
चुरथरा आने-जाने की कोई सुविधा नहीं होने से लोग परेशान हैं। आसपास गांव के लोग सीधे कस्बे आते हैं। इधर अस्पताल का भवन जर्जर होने से भी दिक्कत हो रही है। - पुष्पेंद्र पाल सिंह, अवागढ़

वर्जन-
शासन से बजट न मिलने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाएं प्रभावित हो रहीं हैं साथ ही भवन की मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। सभी सुविधाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संचालित होने पर यहां आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। -डॉ. ब्रजेश कुमार, प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़

सलीम खान

सलीम खान

सलीम खान

सलीम खान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed