फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The dead body of a farmer going to his in-laws' house was found in the bushes on the roadside.

Etah News: ससुराल जा रहे किसान का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला

Mon, 17 Jun 2024 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 17 Jun 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a farmer going to his in-laws' house was found in the bushes on the roadside.
एटा। ससुराल जा रहे किसान का शव जलेसर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। परिजन ने अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


हाथरस जनपद के सहफऊ थाना क्षेत्र के गांव थरौरा निवासी महीपाल ने बताया उसके 55 वर्षीय पिता विजेंद्र रविवार की सुबह 8:30 पर मोपेड से अपनी ससुराल केवल नगरा जाने के लिए निकले थे। वहां से उन्हें रामनगर में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जाना था। बताया 11 बजे तक ननिहाल में उन्हें पहुंचना था, लेकिन पिता नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान उनके मोबाइल पर कॉल की गई जो रिसीव नहीं हुई। इसके बाद खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चला। शाम को तहरीर देने तब जलेसर थाने पहुंचे तो उनके मोबाइल पर एक युवक से बात हुई। उसने घटना के बारे में जानकारी दी। मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे। सड़क किनारे झाड़ियों में पिता का शव पड़ा मिला। बताया पिता की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed