फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The countdown began operating trains

ट्रेनों के संचालन के लिए उल्टी गिनती शुरू

Tue, 02 Jun 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा Updated Tue, 02 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
The countdown began operating trains
सोमवार को रामगंगा बरेली से वितरोई स्टेशन के बीच ब्राडगेज की नव परिवर्तित रेल लाइन का निरीक्षण किया गया। संरक्षा आयुक्त ने कछला पुल व अन्य पुल एवं पुलियों, तथा समपारों का बारीकी से निरीक्षण किया। मंगलवार को वितरोई से कासगंज तक मोटर ट्राली से निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों को भी कई बारीकियों के बारे में समझाया। उन्होंने प्लेटफार्म में ट्रैक आदि की नापतौल भी की। ब्राडगेज के कार्य मानकों के अनुरूप हैं या नहीं इस काम पर सीआरएस का मुख्य ध्यान रहा। कड़ाके की धूप के बीच भी निरीक्षण का काम चलता रहा।
विज्ञापन

सीआरएस निरीक्षण करते हुए कासगंज में अपराह्न एक बजे पहुंचे। इसके बाद वह गेस्ट हाउस चले गए। रेलवे के अधिकारियों का लाव लश्कर निरीक्षण के दौरान मौजूद रहा। सीआरएस का निरीक्षण पूर्ण होने के बाद सीआरएस की संस्तुति रेल मंत्रालय को मिलेगी। इसके पश्चात रेल संचालन की तिथि घोषित हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान संरक्षा अधिकारी एमके अंबिकेश, मुख्य प्लानिंग एवं डिजाइन इंजीनियर एसके मिश्रा, मंडल रेल प्रबंधक चंद्रमोहन, मुख्य इंजीनियर राजीव अग्रवाल, सिगनल एवं दूर संचार इंजीनियर मुकुल अग्रवाल सहित रेलवे के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग की
सोरों (ब्यूरो)। रेलवे ट्रैक के निरीक्षण के दौरान सोरों रेलवे स्टेशन पहुंचे संरक्षा आयुक्त ने मंगलवार को स्टेशन व ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण किया। आयुक्त पीके वाजपेयी से तीर्थपुरोहितों सुरेश पटियात, गोपाल भारद्वाज, अवधेश शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल के अतिरिक्त इंतजाम करने, रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराने, दूसरे प्लेटफार्म का निर्माण कराने की मांग रखी। संरक्षा आयुक्त ने टिकट केबिन में बैठकर अपने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed