फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The condition of Jaithra-Kuravali road will be improved by 27 crores

27 करोड़ से सुधारी जाएगी जैथरा-कुरावली मार्ग की हालत

Thu, 07 Jul 2022 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
The condition of Jaithra-Kuravali road will be improved by 27 crores
एटा। लोक निर्माण विभाग की ओर से जैथरा से कुरावली मार्ग की हालत 27 करोड़ रुपये से सुधारी जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, इसमें चौड़ीकरण कराए जाने की बात कही गई है। सड़क चौड़ीकरण न होने की वजह से अभी लोगों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बा जैथरा से कुरावली जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में यह मार्ग सिर्फ 3.75 मीटर चौड़ा होने की वजह से वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। सड़क चौड़ी नहीं होने की वजह से इस मार्ग पर कई हादसे हो चुके हैं। विभाग की ओर से इस मार्ग को सात मीटर चौड़ा करने जा रहा है।
विज्ञापन

15 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि जैथरा कुरावली मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन को 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पास होने के बाद टेंडर के माध्यम से सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed