{"_id":"6a4be51fd7b667892703fd37","slug":"the-compartment-examination-will-be-held-at-the-government-inter-college-on-july-28-etah-news-c-163-1-eta1004-152928-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 28 जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज में होगी कंपार्टमेंट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 28 जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज में होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
Mon, 06 Jul 2026 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज में 28 जुलाई को होगी। इसके लिए 512 आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा के लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 और 17 जुलाई को होगी।
हाईस्कूल के 426 तथा इंटरमीडिएट के 86 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। इसके अलावा इंटरमीडिएट के कंपार्टमेंट परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 और 17 जुलाई को संबंधित विद्यालयों में आयोजित की जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षाओं का संचालन बाह्य परीक्षकों की निगरानी में कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा तिथि, समय और प्रवेशपत्र से संबंधित सभी जानकारियों की पहले से पुष्टि कर लें तथा निर्धारित समय से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
दो पालियों में होगी परीक्षा
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8ः30 बजे 11ः45 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5ः15 बजे तक होगी।