{"_id":"58c2e9bf4f1c1bda32dc5476","slug":"the-commissioner-arranges-the-test-of-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने परखी मतगणना स्थल की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने परखी मतगणना स्थल की व्यवस्थाएं
amar ujala
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
कमीश्नर ने परखी मतगणना स्थल की व्यवस्थाएं
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलीगढ़ मंडल के कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने गुरुवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की सूचना आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाए। मंडलायुक्त दोपहर में अचानक सीधे मंडी स्थल पहुंच गए। मंडी समिति में मिले अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार के साथ कासगंज, अमांपुर एवं पटियाली विधानसभा क्षेत्र के मतगणना के लिए तैयार किए गए हाल का निरीक्षण किया। प्रत्येक मतगणना स्थल पर रोशनी का इंतजाम करने के निर्देश दिए। प्रत्येक टेबल पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरा आदि के संबंध में जानकारी ली। बैरीकेटिंग पर लगाई गई जाली को उन्होंने अच्छी तरह से कसने को कहा। रिटर्निंग ऑफिसर की टेबल पर क्या क्या व्यवस्थाएं रहेंगी और कौन-कौन वहां मौजूद रहेगा आदि जानकारी ली। मतगणना कर्मिंयों को समय से नाश्ता और खाना दिए जाए। कमिश्नर ने मतगणना परिसर के अंदर ही मीडिया केंद्र बनाने की बात कही। मतगणना के दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसमें कहीं भी कोई लापरवाही नहीं होगी। पास धारक ही मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश कर पाएंगे। निरीक्षण के दौरान एडीएम राकेश कुमार, एसडीएम भरत लाल सरोज, सीओ शैलेंद्र लाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कर्णवीर सक्सेना, डीएसओ सत्यवीर सिंह, मंडी सचिव नवनीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।