फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The clarion call for a 'Viksit Bharat' (Developed India) resonated during the BJP's 'Seva Jyoti Yatra'.

Etah News: भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा में गूंजी विकसित भारत की हुंकार

Thu, 08 Oct 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 08 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The clarion call for a 'Viksit Bharat' (Developed India) resonated during the BJP's 'Seva Jyoti Yatra'.
भाजपा की संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा के दौरान प्रदर्शनी का शुभारंभ करते विधायक और जिलाध्य - फोटो : Samvad
एटा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का बुधवार को भव्य आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी नगेंद्र सिकरवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के विधायक विपिन वर्मा डेविड, वीरेंद्र सिंह लोधी, सत्यपाल सिंह राठौर और संजीव दिवाकर ने भी जनसभा को संबोधित किया।कार्यक्रम की शुरुआत जिले के विभिन्न बूथों से पहुंची बाइक रैली और कलश यात्रा से हुई। कार्यकर्ताओं ने पैदल समूहों और बाइक रैली के माध्यम से एटा क्लब पहुंचकर पूरे वातावरण को भाजपा के नारों और ‘विकसित भारत’ के संकल्प से उत्साहित कर दिया। मुख्य अतिथि नगेंद्र सिकरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।विधायकों ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को रेखांकित किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक चुनाव में सहयोग की अपील की। संकल्प सभा के बाद ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एटा क्लब से दीनदयाल चौराहा, जीटी रोड और क्वालिटी होटल होते हुए जिला पंचायत सभागार पहुंची। यहां सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अतिथियों ने संयुक्त रूप से उद्घघाटन किया। प्रदर्शनी में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद आशीष यादव आशु, निवर्तमान जिला अध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, शीतलपुर ब्लाक प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह लोधी, जैथरा चेयरमैन विवेक गुप्ता, सचिन उपाध्याय, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, संतोष चौहान, पीयूष शाक्य, जिला संयोजक हिमांशु दीक्षित समेत बड़ी संख्या में भाजपाई माैजूद रहे।

भाजपा की संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा के दौरान प्रदर्शनी का शुभारंभ करते विधायक और जिलाध्य

भाजपा की संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा के दौरान प्रदर्शनी का शुभारंभ करते विधायक और जिलाध्य- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed